उत्तराखंड (देहरादून) 7 दिसंबर 2024: पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 280 युवाओं का चालान किया। परिजनों से फोन पर बात कर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। दो दिन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट के 138, रेश ड्राइविंग,ओवर स्पोडिंग में 13 व यातायात के नियमो का उल्लंघन में 129 युवाओं का चलान किया। और भविष्य में दोबारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ी सीज होने के लिए बताया।
