उत्तराखंड (देहरादून) 5 दिसंबर 2024: मकान मालिक ने किरायेदार की बिजली काट दी । जिसके बाद किराएदार ने मकान मालिक के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज करवा दिया है। आरोप है कि बिजली काटने से पहले कोई सूचना नहीं दी थी। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक हर्षिता सिंह निवासी खुड़बुड़ा ने शिकायत दी। बताया कि डेढ़ साल से अपनी मां मोनिका सिंह के साथ खुड़बुड़ा में संजीव नारायण के मकान में किराये पर रहते हैं। मकान मालिक संजीव सिंह ने बिना बताए बिजली काट दी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
