उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 26 नवंबर 2024: मुख्य संवाददाता श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले 50 डॉक्टरों का चयन देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से पीजी के लिए हुआ है। इन छात्रों का चयन एमडी के साथ ही एमएस और डीएनबी कोर्स के लिए हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके लिए सभी चयनित छात्र -छात्राओं को बधाई दी।
उन्होंने सोमवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के 50 से अधिक एमबीबीएस पासआउट डॉक्टरों ने पहली ही नीट पीजी काउंसिलिंग में प्रतिष्ठित संस्थानों पर प्रवेश पाया है। डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
