उत्तराखंड (गोपेश्वर) 23 नवंबर 2024: अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक, ग्रामीण, कृषि विकास मेला मैठाणा के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 11 से 15 दिसम्बर तक शुरू होने जा रहे मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्व्वाल तथा सचिव राकेश खनेड़ा आदि ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम से उन्होंने सभी विभागों को मेले में स्टाल लगाने के साथ ही सहयोग करने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया।
