उत्तराखंड (देहरादून) 10 नवंबर 2024: माया देवी विवि में आयोजित कार्यक्रम में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपने पिताराम शरण नौटियाल के साथ शिरकत की। इस अवसर पर माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोहर जुयाल, उपाध्यक्ष डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, कुलपति डॉ. आशीष् सेमवाल के साथ ही सौरभ ज़याल, अम्बिक जुयाल और डॉ. सीता जुयाल ने जुबिन नौटियाल का स्वागत कर सम्मानित किया कुलपति डॉ. सेमवाल ने कहा कि जुबिन नौटियाल जैसे कलाकार से छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। जुबिन नौटियाल ने छात्रों के लिएएक यादगार प्रस्तुति दी। जुबिन के गीतों पर छात्र झूम उठे। इस दौरान जुबिन नौटियाल छात्रों से बातचीत भी की और उन्हें अपने कॅरिअर से जुड़े अनुभव साझा किए। छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया।
