
उत्तराखंड (देहरादून) 4 नवंबर 2024: मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
आरोपी युवती की पहचान फातिमा खान(24) के रूप में की गई है । वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हास नगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है। उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। युवती शिक्षित है। लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।अधिकारी ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्स ऐेप पर शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ ने 10दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राकांपा नेता बाबा सिदूदीकी की तरह मार दिया जाएगा। जांच में पता चला कि फातिमा ने यह संदेश भेजा था। मुंबई एटीएस ने उल्हास नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया।