उत्तराखंड (देहरादून) 3 नवंबर 2024 : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने 4 नवम्बर को प्रस्तावित महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं । शनिवार को देहरादून में जिला इकाई के पदाधिकारियों ने रैली को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संपर्क किया और उनके रैली में शामिल होने के लिए कहा । जिलाध्यक्ष मक्खन लाल शाह ने बताया कि सभी विभागों के कर्मचारियों से संवाद किया जा रहा है। उनसे महारैली को सफल बनाने का सहयोग मांगा जा रहा है। रैली सोमवार 4 नवम्बर को परेड ग्राउंड में होगी और इसमें जिले के कर्मचारी अपनी पुरी भागीदारी करने जा रहे हैं । इसके लिए अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के पदाधकारियों से भी बात की जा रही है । उन्होंने कहा कि महारैली में 22 हजार कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसे लेकर देहरादून इकाई ने बैठक भी की। इसमें महामंत्री केदार फरस्वाण,विक्रम रावत, सीताराम पोखरियाल, देवेद्र रावत, विनोद किमोठी, नरेंद्र नेगी, केशर रावत, मनवीर भारती, अवन्तिका पोखरियाल, अमित ममगाई, सुनीतागुसाई, सरिता बिजल्वाण, सुरजीत रावत मौजूद रहे।
