उत्तराखंड (बागेश्वर) 29 अक्टूबर 2024: बागेश्वर में भगवान धनवंतरी जयंती और आयुर्वेद दिवस के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पूजन के साथ भगवान धनवंतरी की मूर्ति को वैदिक रीति से स्थापित किया गया।
भगवान धनवंतरी जयंती के आयोजन के साथ-साथ आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन कार्यक्रम कार्यालय जिला आयुर्वेद एवं यूनानी में आयोजित किया गया। सबसे पहले हवन पूजन तथा भगवान धनवंतरि की मूर्ति की वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा करके मूर्ति को कार्यालय में स्थापित किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा, पंचकरम चिकित्सा योग, आहार विहार, दिनचर्या आदि विषयों पर जनता को जागरूक करें। क्षेत्र में अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
