उत्तराखंड (देहरादून) 28 अक्टूबर 2024: दिल्लीपब्लिक स्कृूल देहरादून के काला गांव सहस्त्रधारा रोड के प्रधानाचार्य बी के सिंह ने बताया कि संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एम पी सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित एक आगामी मेगा इवेंट विविधांजलि- एक युग के कार्यक्रम का आयोजन के हिस्सा के रूप में स्कूल में आगामी पांच नवंबर 2024 को डीपीएस राजपुर रोड से डीपीएस काला गांव सहस्त्रधारा रोड देहरादून तक साइक्लोथान का आयोजन किया जायेगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र, छात्रायें, शिक्षक आदि प्रतिभाग करेंगें।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन संस्थान के संस्थापक एम पी सिंह की विरासत और योगदान का सम्मान करने का वायपक प्रयास का हिस्सा है विविधांजलि के तहत होने वाले कार्यकमो के आयोजन में तीस से अधिक स्कूलों के लगभग नौ सौ से अधिक छात्र भाग लेंगें और सभी विजेताओं को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
