उत्तराखंड (देहरादून) 19 अक्टूबर 2024: युवती को शादी का झांसा देकर दून के आइएसबीटी स्थित एक होटल में युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में एक युवती ने बताया कि बेंगलुरु में नौकरी कर रहे प्रदीप कुमार निवासी डोईवाला के काफी समय से जान पहचान थी। वह दिल्ली में काम करती है। प्रदीप ने फोन पर बोला वह देहरादून जा रहा है और वह भी साथ चले। 27 जुलाई की रात को देहरादून पहुंचे तो प्रदीप घर के बजाय आइएसबीटी स्थित एक होटल में ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात कही तो इन्कार कर दिया और डोईवाला चौक में छोड़कर फरार हो गया।पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी कमल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधारपर आरोपित प्रदीप कुमार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
