उत्तराखंड (ऋषिकेश) 15 अक्टूबर 2024 : हिस्ट्रशीटर गुरुचरण सहित तस्करी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।देहरादून रोड स्थित जंगलात चौकी के पास चेकिंग के दौरान ये सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली ऋरषिकेश की ओर पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में तस्करी के आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों को पहचान गुरुचरण को 10.08 ग्राम अवैध स्मैक, दिनेश कुमार उर्फ गोलू 5.19 ग्राम अवैध स्मैक, बालेन्द्र सजवाण 20 गत्ता की पेटियों में कुल 896 पाउच ट्रैटापैक देशी शराब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण उर्फ मुन्ना कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध पूर्व में 49 मुकदमे दर्ज हैं । टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल,आरक्षी अभिषेक सिंह, आरक्षी विनित कुमार, आरक्षी दिनेश शामिल रहे।
