उत्तराखंड (टिहरी)26 सितंबर 2024: उत्तराखंड टिहरी पुलिस को एक नाबालिक लड़की को भगाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई जिसमें टिहरी पुलिस ने नाबालिग को भगाजाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
चंबा के थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि बीती 23 सितम्बर को छाम-कंडीसौड़ थाना क्षेत्र निवासी ने यहां चंबा थाना में आकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने की तहरीर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर एसआई अनिल भट्ट को जांच सौपी गई। पुलिस ने टीम गठित कर एक्टिव्सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैस की। जांच पड़ताल के बाद नाबालिग लड़की को अभियुक्त गौरव चमोली (22) के साथ बरामद किया गया।
