उत्तराखंड (देहरादून) 15 सितंबर 2024: उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत डोर-टू-डोर कुड़ा एकत्र करने की व्यवस्था का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण के लिए अनुबंधित कम्पनी सनलाइट वेस्ट मैंनेजमेंट द्वारा पाम सिटी के निकट स्थित जीपीपी से कूड़ा नहीं उठाया गया है और उनके वाहनों द्वारा कारगी स्थित ट्रांसफर स्टेशन के निकट मुख्य मार्ग पर कुड़े की गाड़ी खाली करने पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक ने 50 हजार व 10 हजार का चालान काटा। इसके अलावा सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट तथा इकन वेस्ट मैनेजमेंट साल्यूशन की डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण करने वाले वाहनों के कार्य से अनुपस्थित रहने और कार्मिकों के बिना वर्दी व आईकार्ड के कार्य करने की स्थिति में 3850 रुपए व 2500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।
इकन वाटरग्रेस मैनेजमेंट सर्विस द्वारा शनिवार को को डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण के लिए शतप्रतिशत कवरेज पूर्ण न करने की दशा में उनके मासिक बिल से 31176 रुपए की कटौती की जाएगी।
