लाखों के पुराने लेनदेन में युवक से मारपीट कर कार में बिठाया
उत्तराखंड (देहरादून) 24 अगस्त 2024: लाखों के पुराने लेनदेन में मसूरी रोड डीआईटी के पास से युवक से मारपीट कर उसे कार से अगवा कर ले जा रहे चार युवको को राजपुर पुलिस ने घटना के महज पन्द्रह मिनट में यूक्लिपटिस चौक से गिरफ्तार कर लिए। उधर पिड़ित के पास से अवैध पिस्टल मिलने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजपुर पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कंट्रोल रूम को सुचना मिली कि कुछ लोग एक युवक से मारपीट कर उसे जबरदस्ती कार में ले जा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहंचे और घटना स्थल के अस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की फुटेज हासिल की। सूचना पर एसएएसपी अजय सिंह ने कंट्रोल रुम के जरिए सभी थाना प्रभारियों को लगाकर सघन चैकिंग के निर्देश दिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते महज पनद्रह मिनट के अन्दर ही पु्लिस ने उस संदिगध वाहन को यूक्लिपटिस चौक पर रोक लिया।मौके पर कार के अन्दर पांच लोग बैठे हुए थे।
कार सवार लोगों से पूछताछ करने पर पिछली सीट पर बैठे एक युवक ने अपना नाम दुर्गेश निवासी ग्राम संगरोली थाना डॉंड जिला कैथल हरियाणा ( हाल निवासी आर्केडियाहिल लाक्स मसूरी रोड) बताया। उसने चारों युवकों से अपनी पुरानी पहचान होने की बात बताते हुए रुपयों के आपसी लेन-देन के चलते उसे राजपुर क्षेत्र से जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने चारों युवकों संदीप कुमार निवासी ग्राम पोपडा थाना असन्ध करनाल हरियाणा, राहल निवासी ग्राम साम्भाली थाना निगटु करनाल हरियाणा और जसवीर निवासी ग्राम साम्भाली थाना निगदु करनाल हरियाणा और कुलदीपः निवासी ग्राम उपनाला थाना असन्ध करनाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित संदीप कुमार ने बताया कि दुर्गेश कुमार से उनकी पुरानी जान पहचान थी। उसने वर्ष 2018 में अपने भाई को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये दिए थे। वर्ष 2019 में जब उसके भाई को यूएस में पीआर (ग्रीन कार्ड) मिला तो वह 18 लाख रुपये दुर्गेश को वापस मिल गए। जिसे उसको उन्हें वापस करना था,परन्तु उसने वापस नहीं किए और गायब हो गया। आज उन्हे दु्गेश के मसूरी रोड स्थित एक फ्लैट में रहने की जानकारी मिली तो वे उससे अपने रुपये वापस मांगने देहरादून आए। मौके से पुलिस ने दुर्गेश की तलाशी में उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की। पुलिस ने उसे भी,गिरफ्तार कर लिया।
