उत्तराखंड (रुद्रपुर) 22 अगस्त 2024: बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया,जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी है। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। घटना से मृतकों के परिजनों मे कोहराम मच गया। वही एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने मोर्चरी में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने निजी अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार बारिश के बीच बुधवार तुड़के करीब 3.30 बजे नैनीताल हाईवे पर आईसीआईसीआई बैक के सामने कार ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शा में बैठी पांच महिला एवं चालक गंभीर रू्प से घायल हो गए। थाना ट्रजिट पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया । चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक मनोज को मृत घोषित कर दिया । उर्मिला (42) पत्नी स्वं लोहा साहनी, विभा(36) पत्नी प्रमोद साहनी की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वही गर्भवती महिला ज्योति (25) पत्नी रविंद्र साहनी की सुशीला तिवारी हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गयी। कांति देवी पत्नी दिनेश साहनी को श्रीराम मू्ति अस्पताल बरेली और ललिता पत्नी सुबोध साहनी को सोलंकी हॉस्पिटल रुद्रपर में उपचार के लिए एडमिट किया गया है।कार चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसके बगल में बैठे व्यक्ति को भी चोटें आई है। उसे भी उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में एडमिट किया गया है। सभी मृतक भूरारानी सुभाष कालोनी के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे।
