उत्तराखंड (देहरादून) 21 अगस्त 2024: अंकिता हत्याकांड प्रकरण के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपितों पर गैंगस्टर कोर्ट में आरोप तय किए गए हैं। स्पेशल गैंगस्टर जज महेश चंद्र कौशिबा की कोर्ट में अब इस मामले का ट्रायल शुरू किया जाएगा। पौड़ी की युवती अंकिता की हत्या के बाद तीनों के खिलाफ गिरोह बनाकर अपराध करने के संबंध में लक्ष्मणझूला थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किय्रा गया था. इनमें पुलकित आर्य पर तीन मुदकमे दर्ज है जबकि, बाकी दोनों पर एक -एक मुकदमा दर्ज है।
पौड़ी की रहने वाली युवती लक्ष्मण झूला ऋषिकेश से सटे वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 19 जुलाई 2022 को युवती अचानक रिजॉर्ट से गायब हो गई। शुरुआत में इसके लिए वहां राजस्व् चौकी में रिसार्ट के मालिक पूर्व दर्जाधारी के बेटे पुलकित आर्य ने शिकायत की. इस शिकायत पर राजस्व पुलिस गंभीर नहीं दिखी। ऐसे में इसकी जांच ही नहीं हो पाई। इसके बाद मामला राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस के लक्ष्मण झूला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले पुलकित आर्य ही शक के दायरे में आया। पता चला कि पुलकित ही अपने दो साथियों अंकित और सौरभ भास्कर के साथ युवती को लेकर अपने साथ ऋषिकेश की ओर गया था। जैसे- जैसे जांच हुई तो इसकी परतें खुलती गई।
इस मामले में एक एसआईटी का गठन कर दिया। एसआईटी की जांच में पता चला कि पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित युवती पर किसी वीआईपी को सेवाएं देने का दबाव बना रहे थे।लेकिन युवती ने ऐसा करने से मनाकर दिया। आरोप है कि तीनों आरोपी युवती को चीला नहर के किनारे ले गए पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों नहर किनारे युवती से बात कर रहे थे।इसी दौरान युवती ने पुलकित आर्य का मोबाइल नहर में फेंक दिया। इस पर गुस्सा हुए पुलकित ने युवती को नहर में धक्का दे दिया। युवती की लाश चार दिन बार चीला बैराज से बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पुलकित, सौरभ भास्कर और अंकित को गिरफ्तार कर लिया था।इस मामले का ट्रायल पौड़ी जिला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी के साथ तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
