उत्तराखंड (देहरादून) 18 अगस्त 2024: दून में जमीनी धोखाधड़ी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक शख्स से सम्पति बेचने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर राजपूर पुलिस ने आरोपित बाप-बेटे को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में सरदार हरपाल सिंह सेठी निवासी राजपुर रोड ने सरदार इन्द्रजीत सिंह पुत्र सरदार राजा सिंह निवासी जीआरडी राजपुर रोड व उसके पिता सरदार राजा सिंह निवासी जीआरडी राजपुर रोड को आरोपित बनाते हुए शिकायत दी है। सरदार हरपाल सिंह के अनुसार सरदार इन्द्रजीत ने उसे बताया कि उनके पिता सरदार राजा सिंह राजपुर स्थित एक सम्पत्ति के मालिक हैं । जिसकी पावर ऑफ अंटार्नी उसके नाम है।उन्हें जमीन पसंद आई और डेढ़ करोड़ रुपये मे सौदा तय हो गया। बयाने के तौर पर उन्होंने दो बार में साढ़ नौ लाख रुपये अदा कर दिए।रकम लेने के बाद भी आरोपितों ने जमीन का अनुबंध पत्र उसके नाम नहीं किया। उन्होंने स्वयं के स्तर से जांच पड़ताल की तो पता चला कि पिछले बीस वर्ष से राजा सिंह और इन्द्रजीत सिंह का इस जमीन को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। इन्द्रजीतऔर राजा सिंह का उस जमीन पर पक्का कब्जा नहीं है।
उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया।शिकायत पर राजपुर पुलिस ने आरोपित बाप बेटे को नामजद करते हुए मुकदमा दज करकानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
