उत्तराखंड (देहरादून)13 अगस्त 2024: राज्य महिला आयोग ने अमेठी उत्तप्रदेश से लायी गयी एक नावालिग लड़की को किशोरी गृह भेज दिया है। कल देर रात प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग अध्यक्ष तुरेंत एक्शन में आयी और हर्रावाला में शिवपुरम कालोनी में नदी किनारे बस्ती में रह रही लड़की को छुड़वाया। आयोग को नाबालिग किशोरी के असुरक्षित होने का संदेश मिला था। आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल एसओ डोईवाला से फोन पर वार्ता करते हुए हरावाला चौकी की पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर नावालिग किशोरी को उक्त युवक के कमरे से अपने कब्जे में लेते हुए उसे किशोरी गृह भेजा गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने लड़के को मामले की जांच के लिए चौकी में लाया गया। किशोरी से पूछताछ पर परिजनों के नंबर मांगे गए, लेकिन नबंर याद न होने के कारण उसके परिजनों से सम्पर्क नही हो पाया है। युवक से पूछताछ चल रही है। फिल्लहाल किशोरी की सुरक्षा को लेकर उसे किशोरी गृह में भेजा गया है। मामला अत्यंत गंभीर है।जब तक किशोरी के माता -पिता से बातचीत नहीं हो जाती तब तक उसे किशेरी गृह में रखा जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें
September 20, 2026
September 19, 2026
