
उत्तराखंड (विकास नगर)26 जुलाई 2024: डॉक्टर गंज में उप खनिज से भरे भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोग परेशान हैं तेजगति से दौड़ रहे इन वाहनों से कई दुर्घटनाएंभी हो चुकी है। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुरुवार को जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तहसील का घेराव किया।
मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने कहा कि इन दिनों यमुना में खनन पर रोक लगी हुई है।बावजूद इसके अवैध तौर पर उप खनिज चुगान कर उसका परिवहन करने वाले भारी वाहन डॉक्टर गंज के मुख्य मार्ग से होकर बे रोक टोक गुजर रहे है। भारी वाहनों की आवाजाही से मार्ग जर्जर हो चुका है। कई बार सुधारी क्रंण करने के बावजूद मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता है। गड्ढों में तब्दील हो चुके मार्ग के कारण लोगों का घर से निकलना और बच्चों को स्कूल भेजना तक दुभर हो गया है। कहा कि बरसात शुरु होने के बाद से ही दुकानों के शटर तक नहीं खुल पाए है।मार्ग के दोनों किनारों पर दुकानें और आवासीय भवन है, जिनमें गड़डों में भरा हुआ गंदा पानी घुस जाता है। घेराव करने वालों में महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा,दिलबाग सिंह, सरदार चौहान, महिपाल सिंहरावत, कुवर राणा, अनुपम कपिल, सलीम,मुजीबुरहमान, फतेह सिंह, देवी दयाल शर्मा,पूरन सिंह, अशोक चंडोक आदि रहे।