रायपुर में शराबियों की निकली बारात, SSP दून की सख्ती से 17 पहुंचे थाने
उत्तराखंड (देहरादून) 14 अक्टूबर 2026: देहरादून की सड़कों को मयखाना समझने वालों पर दून पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों पर रायपुर पुलिस ने 13 अक्टूबर को रिंग रोड, किदूवाला, रायपुर बाजार और मालदेवता रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर खुलेआम शराब पी रहे 17 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची, जहां धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 4250 रुपये जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में खलबली मच गई।
होटल और ढाबा संचालकों को भी पुलिस की दोटूक चेतावनी! प्रतिष्ठानों के आसपास शराब पिलाने या ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
