उत्तराखंड (ऋषिकेश) 21 जुलाई 2026: देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली डोईवाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
20 जुलाई 2026 को लच्छीवाला डायवर्जन मार्ग, डोईवाला में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संजय सिंह (47 वर्ष) पुत्र श्री सुखी सिंह, निवासी वार्ड नंबर-01, कैलाश गेट, मुनि की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया।
आरोपी की NEXON कार (UK14K-9646) से 10 पेटी (120 बोतल) Imperial Blue Whisky बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.25 लाख बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु.अ.सं. 215/26 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
