उत्तराखंड (देहरादून) 6 अप्रैल 2026: एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए छापामार अभियान जारी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने रविवार को नगर निगम देहरादून क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने व्यावसायिक कार्यों में उपयोग हो रहे 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। एलपीजी आपूर्ति और सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कंट्रोल रूम को अब तक 9 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टीम लगातार काम कर रही है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 या व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर संपर्क करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ यह प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
