उत्तराखंड (देहरादून) 9 मार्च 2026: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न जहां भारतवर्ष के हर कोने के साथ ही पूरे विश्व में मनाया जा रहा था वही मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मक्का वाला क्षेत्र में भारत की जीत के बाद आतिशबाजी कर रहे युवक के और उसके परिवार के साथ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद सूचना 100 नंबर पर दी गई लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पाई इसके बाद युवक द्वारा स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना दी गई जिस पर थाना राजपुर में स्थानीय लोगों के साथ ही भारी संख्या में लोग पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की बताया जा रहा है कि पूरी रात भर पीड़ित परिवार कमरे में कैद रहा और सुबह किसी तरह से जान बचाकर थाने पहुंचा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित धनेश्वर ने बताया कि बीती रात भारत के मैच जीतने के बाद उनके द्वारा आतिशबाजी की गई लेकिन पड़ोस में रह रहे कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी सूचना उन्होंने 100 नंबर पर दी उन्होंने बताया कि यहां पर पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है और उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है।
बजरंग दल के नेता अमन ने कहा कि भारत में रहकर भारत विरोधी गतिविधियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि बजरंग दल ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं और यदि कल रात हुई घटना पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो और आंदोलन किया जाएगा ।
