उत्तराखंड (देहरादून) 28 फरवरी 2026: आज प्रदेश प्रमुख कुलभुषण राणा जी के नेतृत्व में शिवसेना ने उज्जवल रेस्टोरेंट नियर प्रेस क्लब में होली मिलन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया गया जिसका संचालन देहरादून जिला प्रमुख रवि गैरोला जी ने किया
आज होली मिलन के कार्यक्रम के साथ-साथ शिव सेना ने आज गढ़वाल मंडल प्रमुख के पद पर लक्ष्मण सिंह मनवाल ओर प्रदेश संगठन सचिव के पद पर कुलदीप सिंह नेगी की नियुक्ति की और इनसे आशा की गई की यह अपने पद की गरिमा को समझते हुए तन मन धन से शिवसेना में कार्य करेंगे और समस्त उत्तराखंड में शिवसेना का परचम लहराएंगे और उनके साथ-साथ दर्जनों शिव सैनिकों ने शिवसेना में सदस्यता ली
कार्यक्रम में प्रदेश उप प्रमुख सौरभ सिंह नेगी , प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज सिंह रावत, प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत, देहरादून महानगर उप प्रमुख रजत , अनीता शर्मा, कौशल्या देवी, राजेश नौटियाल, विकास शर्मा, बृजमोहन डंगवाल, विकास, राजीव राणा, प्रदीप नेगी, विजय वर्मा, अज्जू, विष्णु बडोनी, अक्षय रमोला, सौरभ रावत, अभय प्रताप, विजय पवार, शिवम गोदियाल, बलवंत जौहरी, संजय रावत, हैप्पी,रितिक, आदित्य,महेश,लोकेंद्र पांडे, बलवीर नेगी, ऋतिक प्रेम नगर अध्यक्ष, आजाद गैरोला , मनीष पनौली, हरदीप, हैप्पी ,पवन सिंह ,लाल बाबू , विनय, अभिषेक, आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।
