उत्तराखंड (नैनीताल)23 फरवरी 2026: कोटद्वार से महिला मित्र के साथ घूमने आए 20 वर्षीय सुमित सिंह की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन चिकित्सकों का मानना है कि किसी दवा के ओवरडोज के कारण हृदयाघात हो सकता है।
सतपुली कोटद्वार निवासी सुमित, अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल आया था। शनिवार को उन्होंने हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया। देर रात अचानक सुमित की तबीयत बिगड़ गई, जिसे देखते हुए युवती ने होटलकर्मियों को सूचित किया। सुमित को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दी। रविवार को स्वजन के नैनीताल पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया गया। एसआइ प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे। सुमित का हाल ही में अग्निवीर में चयन हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में वह कैंची धाम में प्रसाद चढ़ाने आया था। साथ में उसकी दोस्त भी थी। रात करीब आठ बजे दोनों नैनीताल पहुंच होटल में ठहर गए थे।
