उत्तराखंड (देहरादून) 10 दिसंबर 2025: डिलीवरी बॉय के काम की आड़ में चोरी करने के आरोपी राहुल नौटियाल (28) को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक दुकान से नोटों की मालाएं और सिक्के चोरी किए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। वारदात पांच जुलाई को धर्मपुर स्थित पूजा स्टोर में हुई थी। आरोपी के पास से 10 और 20 रुपये के नोटों की 71 मालाएं और 10 रुपये व पांच रुपये के कुल 1280 सिक्के मिले हैं, जिनकी कीमत 24 हजार रुपये से ज्यादा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह घरेलू सामान की डिलीवरी के दौरान आते-जाते दुकानों व मकानों की रेकी करता था। नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
