उत्तराखंड (देहरादून) 8 दिसंबर 2025: भागीरथीपुरम, बंजारावाला स्थित एक बंद मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। गांव गई महिला के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने व नकदी उड़ा ले गए। किरायेदारों ने ताला टूटा हुआ देखा तो मकान मालिक को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद महिला ने पटेलनगर थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दी है।
वंदना अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती 22 नवंबर को परिवार सहित अपने गांव गई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था और इस दौरान किरायेदार मकान के अन्य हिस्से में रह रहे थे। कुछ दिनों पहले किरायेदारों ने देखा कि मुख्य हिस्से पर लगा ताला टूटा हुआ है और घर के कमरे अस्त-व्यस्त पड़े हैं। जिसकी सूचना उन्होंने वंदना को दी।
वह गांव से लौटीं तो पाया कि चोर घर से दो सोने के कान के लटकन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने की नाक की बालियां, एक सोने की अंगूठी व कुछ कैश ले गये।
