उत्तराखंड (देहरादून) 31 अक्टूबर 2025: रायपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर में सेवादारों के दो गुटों के बीच 24 अक्तूबर को हुए बवाल के बाद रायपुर पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि एक पक्ष की ओर से सुखचैन सिंह ने आरोप लगाया है कि अमृतपाल सिंह उर्फ अम्बा, गुरनाम सिंह, रनवीर सिंह उर्फ मखनी, करन सिंह और 10-12 अन्य ने उनके कमरे में घुसकर जानलेवा हमला किया। सामान चोरी करने का भी आरोप लगाया। सुखचैन के सिर में गंभीर चोट है। दूसरे पक्ष की ओर से अमृत पाल सिंह और गुरनाम सिंह ने सुखचैन, गुरमीत, मुकुंद सिंह और बलजीत सिंह पर धार्मिक स्थल में नशीले पदार्थों का सेवन करने और मना करने पर तलवारों व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
