उत्तराखंड (देहरादून) 31 अक्टूबर 2025: क्लेमेंटटाउन थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ 18 साल की बेटी का पीछा करने और सरेराह छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन शुरुआती जांच में ही पति-पत्नी के बीच पुराना पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस इस कोण को भी ध्यान में रखकर आगे की तफ्तीश कर रही है।
थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पहली नजर में शिकायतकर्ता महिला और आरोपी के बीच पारिवारिक विवाद का चला है, जिसे ध्यान में रखते हुए कथित घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही आगे कार्यवाही की जाएगी।
महिला ने अपने बयान में कहा है कि यह अपने पति से अलग रहती हैं। आरोप लगाया कि उनके पति ने 28 और 29 अक्तूबर को उनकी बेटी का कॉलेज से लौटने के रास्ते में पीछा किया और बस स्टैंड पर छेड़खानी की, जिसकी शिकायत उनकी बेटी ने उन्हें कॉल करके की थी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
