उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 30 अक्टूबर 2025: अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत जौंदला के पाली मल्ली तोक में गुलदार ने ग्रामीण को निवाला बना दिया। हमला उस समय किया गया जब वह अपने घर के समीप बने शौचालय की ओर गया था। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है। साथ ही आठ वनकर्मियों की रैपिड रिस्पांस टीम और छह क्विक रिस्पांस टीमों को क्षेत्र में तैनात किया गया है।
गांव निवासी 54 वर्षीय मनबर सिंह बिष्ट शौच के लिए अपने घर के बुधवार सुबह करीब पांच बजे समीप बने शौचालय की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें लगभग 200 मीटर दूर खेतों की ओर घसीट ले गया।
