उत्तराखंड (देहरादून) 29 अक्टूबर 2025: देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती उत्सव में – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूट चार्ट में राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यक्रम के प्रत्येक जोन को सेक्टर में विभाजित करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों का माइक्रो लेवल पर दायित्व निर्धारित किया जाए। बंसल ने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर दून में आयोजित रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति भवन में समुचित व्यवस्थाएं क सुनिश्चित की जाएं। सुरक्षा के रा दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पुलिस अधिकारियों की रा नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य सुरक्षा स के लिए एंबुलेंस और चिकित्सक ग टीम की तैनाती भी की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
