उत्तराखंड (देहरादून) 25 अक्टूबर 2025: सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 18 व्यक्तियों को पुलिस बस के माध्यम से थाने लेकर आई व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी। साथ ही चालानी कार्रवाई करते हुए उन पर 4500 रुपये जुर्माना लगाया।
