उत्तराखंड (देहरादून) 25 अक्टूबर 2025: प्रसिद्ध चित्रकार सीमा एस. निचानी की एकल प्रदर्शनी ‘रिफ्लेक्शंस’ का लोग आनंद उठा रहे हैं। इस प्रदर्शनी में महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न तरह की आकृति को देखने के लिए लोग हर दिन पहुंच रहे हैं। होटल इंद्रलोक में ‘म्यूजः द आर्ट आफ गौरमेट’ रेस्तरां के साथ जुड़ी म्यूजआर्ट गैलरी में एकल प्रदर्शनी ‘रिफ्लेक्शंस’ का उद्घाटन बीते पांच अक्टूबर को मुख्य अतिथि कला केंद्र के मेंटर कर्नल वीके डूगाल (सेनि) ने किया। सीमा एस. निचानी बी.एससी. (मुंबई), डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स उत्तराखंड की कला-जगत की सक्रिय सदस्य रही हैं। एक कलाकार के रूप में उन्होंने दून आर्ट सोसाइटी की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सेवा की है। वर्तमान में दून आर्ट काउंसिल की सदस्य हैं। यह प्रदर्शनी 10 वर्षों के अंतराल के बाद सीमा निचानी की म्यूज़आर्ट में वापसी है। ‘रिफ्लेक्शंस’ दर्शकों को उनकी विकसित होती कला-यात्रा और दृष्टि का एक नया, गहन अनुभव प्रदान करेगी।
