उत्तराखंड (देहरादून) 15 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को तहसील चौक देहरादून स्थित जिला पंचायत देहरादून के सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायतों की मूलभूत सरंचना एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक के परियोजना निदेशक विक्रम सिंह व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी ने सेवा का अधिकार, 73 वां संविधान संशोधन, पंचायतीराज एक्ट 2016 व सतत विकास लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया। अपर मुख्य अधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं अभियन्ता वीरेन्द्र सिंह गुंसाई ने जिला पंचायत के क्रियाकलापों से सदस्यों को जानकारी दी। अध्यक्ष जिला पंचायत देहरादून सुखविन्दर कौर ने इस प्रशिक्षण को सदस्यों के लिए बहुत उपयोगी बताया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य केशर सिंह, रेखा नेगी, हेमलता, संजय किशोर, पिंकी रोहिला, मोहम्मद मुस्तकीन, कंचन, खुशबू गुरूंग देवी, मीना मनवाल, रश्मि देवी, विनीता रतूड़ी, विजयलक्ष्मी, दिव्या बेलवाल, श्याम सिंह चौहान, वीर सिह चौहान, हुकमचंद पाल व सविता ने प्रतिभाग किया।
