उत्तराखंड (देहरादून) 15 अक्टूबर 2025: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला दुकानदार से पड़ोसी महिला और उसकी बेटी ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की। बंसल होम देहरादून निवासी अनुराधा पत्नी देवा मौर्य ने कोतवाली पटेलनगर को दी गई तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर की शाम को वह अपनी दुकान बुलबुल कलेक्शन पर मौजूद थी। इसी दौरान मोनिका पत्नी सेठपाल अपनी बेटी राधिका के साथ दुकान पर आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर सारा सामान और कांच तोड़ दिया। अनुराधा ने यह भी बताया कि उसकी दुकान की चाबी भी मोनिका के पास है। मारपीट में घायल होने के बाद जब वह मेडिकल कराने के लिए दून अस्पताल गई तो वहां भी सेठपाल और मोनिका ने आकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
