उत्तराखंड (देहरादून) 27 सितंबर 2025: उत्तरांचल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (यूआइटी) से बीकाम की पढ़ाई कर रहे छात्र ने हास्टल में फांसी लगा दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला ऐसे में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि सूचना मिली कि कोल्हूपानी स्थित एक हास्टल में 19 वर्षीय छात्र करण कुमार निवासी मल्लीताल, नैनीताल ने फांसी लगा ली है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी बिधोली पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व से ही हास्टल के मालिक हेमलाल शर्मा अन्य छात्रों की मदद से शव को पंखे से उतार चुके थे।
