आपदा प्रभावितों को प्रदान की सहयोग राशि
उत्तराखंड (देहरादून) 25 सितंबर 2025: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की ओर से कराए गए दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मंत्री जोशी ने जोहड़ी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में टीन शेड निर्माण कार्य तथा नया गांव विजयपुर हाथीबड़कला में स्थित सार्वजनिक शौचालय के नवीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने सहस्त्रधारा गुच्छूपानी क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को पूर्व सैनिक संगठन की ओर से एकत्र की गई सहयोग, राशि भी, प्रदान की। इस दौरान आपदा में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस टीन शेड से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, अध्यक्ष सेवानिवृत कर्नल राजेन्द्र सिंह क्षेत्री, ज्योति कोटिया, सेवानिवृत कैप्टन सुख बहादुर गुरुंग, सेवानिवृत्त अनरेरी कैप्टन दिनेश प्रधान, पूर्ण कुमार, कमल गुरुंग, कैप्टन आरडी साही, सतेंद्र गुरुंग, अशोक थापा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
