उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 17 सितंबर 2025: केदारनाथ धाम के लिए दूसरे दिन भी दिनभर मौसम खराब रहने के कारण श्रद्धालुओं को हेली सेवा का इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने से उड़ानें प्रभावित रहीं। इससे यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा। देर सायं मौसम खुला तो हेली सेवाएं शुरू हो सकी।
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन पुनः शुरू हो गया है, जहां सोमवार को पूरे दिनभर मौसम खराब रहने के कारण किसी भी हेली कंपनी ने उड़ान नहीं भरी, वहीं मंगलवार को भी मौसम की मार देखने को मिली। सुबह से हेलीपैडों में तीर्थयात्री मौसम खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन मौसम नहीं खुल पाया। जिस कारण तीर्थयात्रियों में मायूसी छाई रही। किसी तरह देर सांय को मौसम खुला तो मात्र 22 यात्री ही केदारनाथ धाम पहुंच पाए। धाम के लिए उड़ान भरने को लेकर छः से सात कंपनियां ही केदारघाटी पहुंची है, लेकिन हेली कंपनियों को मौसम खराब रहने के चलते नुकसान उठाना पड़ रहा है। हेली शुरू होने के पहले दिन जहां मौसम खराब रहने के कारण जहां पांच सौ से ज्यादा तीर्थयात्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पाए, वहीं मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। तीर्थयात्री दिनभर मौसम खुलने का इंतजार करते रहे। देर सांय को मौसम खुला तो दो दर्जन के करीब ही तीर्थयात्री ही धाम पहुंच पाए।
हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि देर सायं मौसम खुलने के बाद ही उड़ानें शुरू हो सकीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुल चार सटल उड़ानें संचालित की गईं। इन उड़ानों के माध्यम से मात्र 22 यात्री ही केदारनाथ धाम पहुंच पाए। मौसम की स्थिति सामान्य होने पर आज बुधवार को अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को धाम पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर खराब मौसम में उड़ाने नहीं भरने दी जाएंगी।
