उत्तराखंड (देहरादून) 20 अगस्त 2025: गृह राज्य मंत्री के अनुमोदन के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया। राजभाषा समिति की संयुक्त सचिव डा. मीनाक्षी जौली के अनुसार समिति में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में तीन लोगों को नामित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें डीएवी पीजी कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. राखी उपाध्याय भी शामिल है। समिति में डा. राखी उपाध्याय के बतौर सदस्य मनोनीत होने पर शिक्षक व छात्र संगठनों ने हर्ष जताया।
