उत्तराखंड (देहरादून) 4 अगस्त 2025: सहस्त्रधारा रोड स्थित जागृति विहार में ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही। कालोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके रोजमर्रा के सभी घरेलू प्रभावित हुए।
मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पेयजल निगम ने जागृति विहार में करीब 200 घरों के लिए नई पेयजल योजना का छह महीने पहले निर्माण किया। इस दौरान कालोनी में 500 लीटर प्रति मिनट पानी उत्सर्जित करने वाले ट्यूबवेल और 250 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ। इसके अलावा क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाकर घरों के 15 कनेक्शन जोड़े गए। जनवरी के आसपास योजना का संचालन शुरू हुआ और लोगों को सुचारु पेयजल आपूर्ति मिलने लगी। एक अगस्त को अचानक ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। जिससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता सचिन रतूड़ी ने बताया कि अर्थिंग आने के कारण मोटर फुंकी है। हालांकि ट्यूबवेल में दूसरी मोटर डालकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
