उत्तराखंड (ऋषिकेश) 27 जुलाई 2025: देव भूमि मां गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट ने हरियाली तीज का आयोजन किया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कई बच्चों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष रीना उनियाल ने कहा कि वह बच्चों के लिए हमेशा कोई ना कोई प्रतियोगिता करवाती रहती हैं। लड़कियों को अपने हुनर को दिखाने के लिए पहले उन्हें सिखाया जाता है। बाद में प्रतियोगिता के रूप में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। इस मौके पर उपाध्यक्ष रोशनी रतूड़ी, सचिव अमित उनियाल, सह सचिव बबीता सकलानी, मुस्कान, अनीता तिवारी, रेखा चौबे, उषा जोशी, कनिका, पूजा, गीता, आराधना, अर्चना आदि थे।
