उत्तराखंड (देहरादून) 25 जुलाई 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश के बाद प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों में 884 बड़े एलईडी टीवी जल्द लेंगे। इस योजना के लिए जिलाधिकारी खनिज न्यास, जिला योजना, सीएसआर फंड से छह करोड़ का फंड जुटाया गया है। इसके तहत स्कूलों में फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधाएं के साथ डिजिटल कक्षा बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए ओएनजीसी एवं हुडको ने स्कूलों में सुविधाएं स्थापित करने को सहयोग किया है।
प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत ओएनजीसी ने स्कूलों में फर्नीचर आदि व्यवस्था की है, जबकि हुडको द्वारा एलईडी स्क्रीन, एलईडी बल्ब आदि सुविधाएं स्थापित की हैं। जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत विकासखण्ड चकराता एवं कालसी के अंतर्गत स्थित सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध करा दिया है। जबकि विकासनगर, सहसपुर, रायपुर डोईवाला अंतर्गत कराया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी अब किसी पहलू में निजी स्कूलों के बच्चों से पीछे नहीं रहें। माध्यमिक विद्यालयों में बड़े एलईडी टीवी के लिए जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी हो गया है। जैम पोर्टल पर बिड अपलोड कर दी गई है। डीएम सविन बसंल ने नैनीताल व अल्मोड़ा में डीएम रहते इसी तर्ज पर सभी सरकारी स्कूलों को आधुनिक स्मार्ट बना चुके हैं। जिलाधिकारी ने खनन न्यास से स्कूलों में डिजिटल शिक्षा एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए 3.67 करोड़ का फंड शिक्षा विभाग को दिया है।
