उत्तराखंड (देहरादून)19 जुलाई 2025: 12 से 16 जुलाई तक सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन वन अंडर-14, 17 और 19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर के छात्रों ने 19 पदक जीते। प्रतियोगिता में स्कूल के 41 छात्रों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया। आर्मी स्कूल अंडर-14 बालिका वर्ग में, ओवरऑल चैंपियन, अंडर-14 बालक वर्ग में थर्ड रनरअप और अंडर-19 बालक वर्ग में रनरअप रहा। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में पुकार देव को बेस्ट बॉक्सर, शगुन थापा बेस्ट प्रोमिसिंग बॉक्सर और दुर्गा थापा क्षेत्री बेस्ट कोच चुनी गयी।
