उत्तराखंड (देहरादून) 14 जुलाई 2025: श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से आगामी 7 अगस्त को दून में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 25वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की श्री जंगम शिवालय पल्टन बाजार में आम सभा श्री महंत 108 कृष्णा गिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी की मौजूदगी में हुआ। बैठक में सात अगस्त को निकाले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने सभी सदस्यों से यात्रा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। महासचिव महेश खंडेलवाल ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों और बैंड पार्टियों की बुकिंग का कार्य अंतिम चरण में है। बैठक में दिगंबर भरत गिरी, दिगंबर सोहन गिरि, राजपाल गिरि, अजीत गिरि, मुकेश गुप्ता, विनय वर्मा, राम माटा, रोहित अग्रवाल, अनुज गुप्ता, डीके शर्मा, भंडार संयोजक आशीष गुप्ता, रजनीश यादव आदि मौजूद थे।
