उत्तराखंड (देहरादून) 3 जुलाई 2025:प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओएनजीसी ने सीएसआर फंड से डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम देहरादून को तीन इलेक्ट्रॉनिक लोडर वाहन दिए हैं। मंगलवार को ओएनजीसी में हुए एक कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर सौरभथपलियाल और नगर आयुक्त की मौजूदगी में ये वाहन सौपे गए। मेयर ने हरी झंडी दिखाकर इन इलेक्ट्रिक वाहनों को रवाना किया।
इस अवसर पर मेयर ने ओएनजीसी के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि मानसून के चलते डेंगू का प्रकोप होने की आशंका रहती है। इन तीन लोडर वाहनों में फागिंग मशीन रखकर डेंगू मच्छर से निपटने के लिए काम किया जा सकेगा। कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में जगह-जगह वृहद स्तर पर फागिंग की जा रही है। डेंगू की रोकथाम के लिए हरसंभव कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर ओएनजीसी के डीजीएम नीरज कुमार शर्मा, अविनाश यादव, चंदन सुशील, डीडी सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना, राजवीर चौहान, ललित मोहन लखेड़ा, कुलदीप चौहान, उत्तम रावत, ममता रावत आदि भी मौजूद रहे।
