उत्तराखंड (देहरादून) 30 जून 2025: एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने उत्तराखंड के लोगों के नाम पर फर्जी सिम लेकर उनका नाम साइबर अपराध में उपयोग करने के आरोप में नेपाल से सटे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसटीएम ने उसके कब्जे से स्थानीय लोगों की आईडी पर 748 प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 12 आधार कार्ड, पांच मोबाइल फोन व पैन कार्ड आदि बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि दूरसंचार मंत्रालय के निदेशक उत्तर प्रदेश पश्चिम सुनील भादू, सहायक निदेशक दूरसंचार उत्तर पश्चिम प्रवीण जैन व निदेशक दूरसंचार विभाग उत्तराखंड लव गुप्ता द्वारा अंतरराष्टट्रीय बार्डर नेपाल से सटे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग थान क्षेत्रान्तर्गत कम समय में बड़ी मात्रा में अलग-अलग लोगों के नामों से सिम एक्टिवेट कर राष्ट्रविरोधी व साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किए जाने की संभावना जताते हुए सूचना दी गई थी। एसटीएफ व साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित टेलीकॉम कंपनियों ने से पत्राचाकर कर डाटा हासिल किया। डाटा का विश्लेषण करने पर जानकारी में आया कि एक शख्स स्थानीय लोगों को लालच उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर मोबाइल सिम एक्टिवेट करके अज्ञात लोगों को बेच रहा है। इसके बाद इन सिम कार्डों का उपयोग साइबर क्राइम व अन्य अपराधों में किया जा सकता है।
सूचना पर एसटीएफ व साइबर थाना पुलिस कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी व मैनुअली सूचना संकलित कर जानकारी जुटाई। स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपित बेरीनाग क्षेत्र के नया बाजार में आरके इलैक्टोनिक्स एंड मोबाइल सेंटर नाम से पोबाइल की दुकान की आड़ में फर्जी सिम के अवैध व्यापार पर लिप्त हैं। आरोपित पर वर्ष 2024 में भी फर्जी सिम बेचने पर थाना बेरीनाग पर मुकदमा दर्ज हुआ था। एसटीएफ ने शुक्रवार को आरोपित रघुवीर सिंह कार्की निवासी कालेटी गुर्बुरानी उपाधया थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसटीएम ने उसके कब्जे से 748 प्री एक्टिवेटेड मोबाइल सिम कार्ड, 12 आधार कार्ड, पांच मोबाइल फोन व पैन कार्ड आदि बरामद किए हैं।
