उत्तराखंड (देहरादून) 29 जून 2025: एनएसयूआई ने उत्तराखंड तकनीकी विवि में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शनिवार को डीएवी के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अगुआई में छात्रों ने तकनीकी शिक्षा सचिव का पुतला फूंका।
शनिवार को सचिवालय के निकट निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन के दुल मुल रवैये एवं अधिकारियों की मिलीभगत से यूटीयू में हो रही अनियमितताओं की जांच नहीं कराई जा रही है। इसके चलते छात्रों को अपना आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्हांने कहा कि अनिमितताओं की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, लेकिन आज तक मामले की कोई जांच नहीं हुई है। इस दौरान सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, दक्ष रावत, मंथन, आकाश, आर्यन, नितिन आदि समेत अनेक एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं पुतला फूंकने के बाद पुलिस ने सिद्धार्थ अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। करीब दो-तीन घंटे बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
