उत्तराखंड (देहरादून)23 जून 2025: कंपनी के कर्मचारी ने डिलीवरी के लिए दिए लैपटॉप को न तो डिलीवर किया और न ही कंपनी को वापस लौटाया। कंपनी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित कर्मचारी को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है। टर्नर रोड के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी उत्तरांचल रोड कैरियर नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है, जिसका आफिस टर्नर रोड और गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर में है। उन्होंने एक युवक प्रतीक कुमार निवासी पटेलनगर को काम पर रखा था। जिसे उन्होंने 27 मई को चार बांक्स लैपटॉप के इंराम माइक्रो के मॉल ऑफ देहरादून के फ्यूचर वर्ड को डिलीवरी करने के लिए दिए थे। लेकिन समय से सामान डिलीवर नहीं किया। जब प्रतीक को फोन किया तो उसने एक्सीलें को झूडा बहाना बनाकर फोन स्विच ऑफ कर दिया। वह प्रतीक के घर गया। जहां उसे वह न।क्स मिले, परन्तु उसमें से एक लैपटॉप गायब था और प्रतीक भी घर पर नहीं मिला। आरोपित ने लैपटॉप को कहीं गायब कर दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
