नदी के किनारे बसे लोगों को कूड़ा ना फेंकने के लिए जागरूक किया।
उत्तराखंड (देहरादून)11 अप्रैल 2024: रिस्पना नदी को साफ सुथरा रखने के लिए बुधवार को कई संगठनों ने अभियान चलाकर कूड़ा एकत्रित किया।
बेस्ट वेरियस संस्था, इको ग्रुप सोसायटी,संयुक्त नागरिक संगठन, नगर निगम और कई जागरूक लोगों ने एकजुट होकर रिस्पना नदी के किनारे सफाई की। और लोगों को जागरुक करते हुए नदी में कूड़ा ना फेंकने के लिए कहा।
इस कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय स्कूल, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट गाइड के 80 से 100 छात्रों ने नदी की सफाई में अपना अमूल्य योगदान दिया। सभी ने मिलकर नदी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में 600 किलो सुखा प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। अभियान में प्रतिभा पाठक, युवराज, आशीष , नवीन कुमार ,सुशील कुमार ,भरत शर्मा, आशीष नेगी आदि ने अपना सहयोग दिया।
