उत्तराखंड (देहरादून) 28 मई 2025: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आजादी के बाद के आधुनिक भारत की अधारशिला रखने वाले एक दूरदर्शी राजनेता थे। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धास्माना ने कहा कि आज भारत में जो औद्योगिक, व्यापारिक, वैज्ञानिक व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में प्रगति हुई उसका रास्ता पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही शुरू किया था। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंडित जवाहर लाल नेहरू की तीन तीन पीढ़ियों ने एक साथ प्रतिभाग किया जो न केवल देश में बल्कि दुनिया में एक उदाहरण है। उत्तराखंड विस में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता भुवन कापडी ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को विज्ञान तकनीक और तर्कशीलता का हथियार दिया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अयक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह, जिला उत्तरकाशी यमुनोत्री अध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक महासचिव कमर सिद्दीकी, प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री गुड्डू चौहान आदि शामिल हुए।
